अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधिय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियो मेें अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़े और दांत सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधिय गुणों के लिए जाना जाता है।
अमरूद के सेवन से लाभ
- अमरूद में बीटा कैरोटिन होता है जो शरीर को त्वचा संबंधी बिमारियों से बचाता है।
- अमरूद मेटबालीज्म को सही रखता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहता है।
- अमरूद में फायबर की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए यह डायबीटीस के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है।
- अमरूद मे पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का काम करता है।
- अमरूद मेें पाया जाने वाला विटामिन-ए और ई आंखों,बालों और त्वचा को पोषण देता है।
- अमरूद का नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
इसी तरह अमरूद के कई और फायदे हैं।
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करें और ब्लोग पर इसी तरह की जानकारीया पढ़ने के लिए फोलो करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you Have any doubt Please Let me Know