दाल भारत में खाया जाने वाला बहुत ही सामान्य अनाज है जो लगभग हर घर में किसी न किसी आहार के रुप में जरुर लिया जाता है अब चाहे वो चने की दाल का बेसन हो या इटली में पड़ने वाली पिसी उड़द की दाल हो।
दालों में बहुत सारे प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरुरी होते हैं। कैल्शियम,फायबर,आयरन,कार्बोहाइड्रेट आदी तत्वों के कारण लगभग सभी दालें हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं। दालों को छिलके सहित या साबुत खाया जाए तो ज्यादा लाभकारी होता है।
दालों में साबुत मूँग,मोठ,मसूर,राजमा,चना,रोंगी और छिलके वाला मुंग आता है।
दाल खाने के लाभ
मुंग दाल
मुंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में आयरन,प्रोटीन,
कैल्शियम,कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की मात्रा दोगुनी हो जाती है।
चना दाल
डायबीटीज,कब्ज और पीलिया जैसे रोगों में चना दाल का प्रयोग फायदेमंद होता है।बालों और त्वचा की सौन्दर्य वृद्धि के लिए चने के आटे का प्रयोग बहुत अच्छा होता है।
मसूर दाल
मसूर दाल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल ठीक रहता है। इसके आलाव मसूर की दाल कोलेस्ट्राल घटाती है,इसलिए दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
अरहर दाल
अरहर दाल में खनिज,प्रोटीन,विटामिन,फायबर और एंटी-
ओक्सिड़ेटस होते हैं।इससे आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।अरहर की दाल सूजन से जुड़ी परेशानिया नहीं होती,हृदय से जुड़ी बिमरियां नहीं होती तथा पाचन क्रिया भी सुधारता है।
इसी तरह अन्य सभी दालों में बहुत सारे विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जिनके नियमित सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वो की पूर्ति होती रहती है। दालों को अपने आहार का हिस्सा बनाये।
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करें और ब्लोग पर इसी तरह की जानकारीया पढ़ने के लिए फोलो करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you Have any doubt Please Let me Know