फलों के गुण और सेवन के फायदे

नमस्कार दोस्तो आप सभी का बहुत स्वागत है । फलों के नियमित सेवन से शरीर मेें होनेवाले फायदो और गुणों के बारे मे जानकारी दूँगा। फलों में कई गुण होते हैं और इसके नियमित सेवन से शरीर को बहुत लाभ होता है फलों से जुड़े फायदो के बारे मे जानने के लिये जानकारी को विस्तार से पढ़े।

फल गुणों से परिपूर्ण होते हैं, इनमें मौजूद विटामिन,मिनरल्स और एंटी ओक्सिडेंटस हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त और निरोगी बनाये रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।फलों के सेवन से न तो कोई बिमारी होती है और न ही वजन बढ़ता है।

शरीर को काम करने के लिये शक्ति कि आवस्यकता होती है फल भरपूर मात्रा मे उर्जा प्रदान करते हैं। अपनी डाईट मे फलों को शामिल करने से त्वचा,बाल और शरीर से जड़ी कई समस्या से निज़ात मिलता है। फल हमारे शरीर मे विटामिन ए और विटामिन सी की कमी को पुरा करते हैं।फायबर से भरपूर फल पाचन तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने मे मदद् करते हैं।

फलों में कम मात्रा मे सोडियम और बैड फैट होता है, इसलिए ये आपके दिल के लिये बहुत हैल्दी है। फल पोटैशियम से भरपूर होते है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिये जरुरी है। फलों मे विटामिन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। सर्दी,घाव भरने,स्वस्थ त्वचा,दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिये खट्टे फलों का सेवन किया जाता है।

सामान्य डाईट की तरह फलों में अपनी एक अलग खूबी और गुण होते हैं। हर फल को रोग विषेश के उपचार के रूप मेें खाया जाता है जाने ऐसे ही फलों के बारे मे जो शारीरिक और मानसिक समस्याओं मेें फायदेमंद हैं।


अनानास 

मैग्नीज,विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट से युक्त अनानास पाचनक्रिया को आसान बनाता है। इससे इम्मुनिटी बढकर हड्डियों को ताकत मिलती है। अनानास में क्लोरीन की भरपूर मात्रा होती है साथ ही पित्त विकारों मेें विशेष रूप से और पीलिया जैसे रोगों मेें लाभकारी है। इस फल में पाया जाने वाला ब्रोमिलेंन सर्दी और खाँसी ,सूजन,गले में खराश और गाठिया मेें लाभदायक होता है। गले मेें सूजन और टॉन्सिल होने की स्थिति मे अनानस खाने से बहुत फायदा होता है।

अनानास के फायदे
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार ।
  • सर्दी-जुकाम से राहत दे।
  • दांतों की चमक और सफेदी बरकरार रखने मे मदद  करता है।
  • दिल संबंधी समस्याए दूर करे।
  • वजन घटाने में मदद कराता है।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • सूजन , गठिया और गले में खराश से बचाता है।
  • रक्तचाप सामान्य रखने मे फायदेमंद।
  • त्वचा के रोगों से बचाता है
  • बालों का झड़ना रोके और उसे स्वस्थ बनाये।


अंगूर  

पोटेशियम,एंटीऑक्सीडेंट, और विटामिन-सी होने के कारण अंगूर खाने से अस्थमा,माइग्रेन और किडनी सम्बंधी समस्याओं से बचाव होता है

अंगूर के सेवन के फायदे

  • कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोके।
  • हार्ट अटैक के खतरे को कम करे
  • डायबीटीस मे फायदेमंद
  • शरीर में तुरंत उर्जा का संचार करे
  • कब्ज की शिकायत को दूर करे
  • आंखो के लिये फायदेमंद 
  • अस्थमा रोगियों के लिये कारगर 
  • अंगूर का सेवन खुजली में भी फायदेमंद 
  • अंगूर हृदय मे जम रहे बैड कोलेटृल को कम करता है।
  • माइग्रेन मे असरदार है अंगूर का सेवन

सेब  

सेब मेें मौजूद प्रोटीन,एंटीऑक्सीडेंट कैंसर,Hypertension,Diabetes और हृदय संबंधी रोगों से बचाते हैं। यह पेट से जुड़े रोगों में खासकर फायदा पहुचाता है।

सेब के उपयोग से फायदे

  • बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मददगार 
  • शुगर होने के खतरे को कम करता है
  • बालों और स्किन को स्वस्थ रखता है
  • कैंसर होने के खतरे को कम करे
  • वजन कम करने में  सहायक है
  • हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
  • दिल की बिमारियों से बचाए 
  • खून की कमी को दूर करे
  • आंखों की रोशनी बढ़ाए 
  • पाचन तंत्र को मजबूत करके कब्ज से छुटकारा दे ।
अनार

अनार के औषधिय गणों पर दुनियाभर के वैज्ञानिक तरह के शोधों को अंजाम दे रहें हैं और मजे की बात ये है की अनार हमारे देश मेें लगभग सभी राज्यों में उगाया जाता है और बड़े चाव से खाया भी जाता है। पारंरिक तौर पर देशी नुस्खो में अनार कई तरह के रोगोपचारो मे इस्तेमाल किया जाता है।

अनार के उपयोग से फायदे

  • भूख न लगने की बिमारी दूर होती है और खुलकर भूख लगती है।
  • ये खून की कमी को दूर कर हेल्दी बनाता है।
  • बालों का झड़ना बंद होता है और बाल मजबूत बनते हैं।
  • इसके सेवन से खून साफ होता है और कील-मुहासे दूर होते हैं।
  • इम्मुन सिस्टम को मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने मे मदद करता है।
  • सुधारे दिल की सेहत 
  • ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखे
  • दस्त मेें लाभदायक है
  • रक्त को शुद्ध करने का काम करते हैं।

केला 

केला अन्य फलो की अपेक्षा अधिक पौष्टिक होता है,साथ ही उर्जा का अच्छा विकल्प भी। लेकिन इसके अलावा भी केले के कई गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिये बेहद फायदेमंद होते हैं।

केले के उपयोग से फायदे

  • केला ग्लूकोज से भरा होता है,जो शरीर को तत्काल उर्जा प्रदान करता है
  • शरीर मेें रक्त निर्मण और रक्त को शुद्ध करने के लिये भी केला बहुत फायदेमंद होता है।
  • आंतो की सफाई मे भी केला बहुत फायदेमंद होता है।
  • साथ ही कब्ज की शिकायत होनेपर केला बहुत कारगार है।
  • दिमागी शेहत के लिये केला बहुत फायदेमंद होता है।
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
  • हृदय रोगों  से बचाता है 
  • शरीर को भरपूर पोषण देता है

आम

आम मे फायबर और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में  होने के कारण फलों का राजा कहा जाता है। आम हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा यह शरीर के तापमान को सही बनाए रखता है। इसे नियमित खाने से तनाव नहीं रहता ।

आम खाने के फायदे
  • कैंसर से बचाव मे फायदेमंद है 
  • आम में विटामिन ए भरपूर होता है जो आंखो के लिये वरदान है इससे आंखो की रोशनी बनी रहती है।
  • बैड कोलेस्ट्राल संतुलन बनाने मे मदद करता है
  • त्वचा की दृस्टी से बहुत फायदेमंद है
  • पाचन क्रिया को ठीक रखने मे मदद् करता है
  • आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि होती है
  • सेक्स छमता बढाने मे बहुत मदद करता है
  • स्मरण शक्ति बढाने मेें  माददगार है

पपीता

पपीता विटामिन सी  एंटीऑक्सीडेंट व फायबर से भरपूर होता है। इसमे मौजूद फायबर कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करने में बेहद कारगार साबित होता है।

पपीते के उपयोग से होनेवाले फायदे 

  • पपीता खााने सेे गैस्ट्रिक प्रोब्लम ठीक होती है
  • यह शरीर के डाईजेशन सिस्टम को साफ करता है
  • नियमित उपयोग से वजन घटाने में मदद् मिलती है
  • इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत रहती है
  • कब्ज की शिकायत दूर करता है
  • हृदय के लिये बहुत लाभकारी होता है
  • कमजोर कोशिकाओं को ताकत देने का काम करता है
  • लीवर को सेहतमंद रखने मे मददगार है
नोट-प्रेग्नेंसी में पपीते का सेवन न करें,इससे गर्भपात 
का खतरा रहता है

अमरूद 

अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधिय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियो मेें अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़े और दांत सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधिय गुणों के लिए जाना जाता है।

अमरूद के सेवन से लाभ

  • अमरूद में बीटा कैरोटिन होता है जो शरीर को त्वचा संबंधी बिमारियों से बचाता है।
  • अमरूद मेटबालीज्म को सही रखता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहता है।
  • अमरूद में फायबर की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए यह डायबीटीस के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • अमरूद मे पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का काम करता है।
  • अमरूद मेें पाया जाने वाला विटामिन-ए और ई आंखों,बालों और त्वचा को पोषण देता है।
  • अमरूद का नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

संतरा 


खट्टा-मीठा, रसिला और सुन्दर चटक रंग वाला संतरा देखकर ही ताजगी आ जाती है। नास्ते के साथ या स्नैक के रूप मेें संतरे का काफी उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसा फल है जो दुनियाभर मेें बहुत ही लोकप्रिय है। यह
लोकप्रियता इस सिट्रस फल को ऐसे ही नहीं मिल गई । संतरे की हर चिर कई पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होती है।

संतरे के उपयोग से लाभ

  • संतरा दाइजेस्तिव सिस्टम के लिए टानिक की तरह काम करता है।
  • संतरे में अधिक मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।
  • संतरा नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्मुनिटी बढाता है।
  • खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है।
  • आंखों के लिए लाभकारी विटामिन-ए इसमें अच्छी मात्रा मे विटामिन मिलता है।
  •  यह विटामिन-बी काम्प्लैक्स का स्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।
  •  विटामिन के अलावा संतरे से पोटेशियम  और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं।
  •  यह हार्ट रेड और ब्लड प्रेसर रेगुलेट करता है और हड़डियों को मजबूत बनाता है।

तरबूज

तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा काफी अधीक पाया जाता है। तरबूज मेें विटामिन सी,विटामिन ए,पोटेंशियम,मैग्नीशियम,विटामिन बी1,विटामिन बी5,विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ भी है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। तरबूज खाना कई बिमारियों मेें भी बहुत फायदेमंद होता है।

तरबूज के अनोखे फायदे

  •  तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।
  •  तरबूज के उपयोग से शरीर का इम्मुन सिस्टम अच्छा रहता है।
  •  तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है।
  •  तरबूज का नियमित सेवन शरीर में खून की कमी को पुरा कर देता है।
  •  तरबूज के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है
  •  तरबूज में मौजूद सित्रलीन नाम का अमिनो एसिड मांसपेशियोँ में होने वाले दर्द व अकड़न मेें राहत देता है।
  •  तरबूज मे ईलेक्तट्रोलाईटस होते है जो शरीर को लू लगने से बचाते हैं।
  •  तरबूज में मौजूद फायबर शरीर की पाचन् की क्रिया को दूरुस्त रखने में भी मदद करते हैं।

इसी तरह और कई खट्टे,मीठे,कसैले और अन्य तरह के फल अपने में निहित अलग-अलग तरह के विटामिनस और प्रोटीन के जरिये मानव शरीर को अच्छी शेहत और शक्ति देते हैं। फलों के नियमित सेवन से शरीर की उर्जा और प्रोटीन की जरुरत पूरी होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते है जिससे गंभीर  बीमारियों मे लड़ने मे बहुत मदद् मिलती है।अतह्ं  फलो को अपने नियमित जिवन का हिस्सा बनाएं ।

सूचना 
एक स्वस्थ मानव सभी फलों का नियमित और सही मात्रा में उपयोग कर सकता है। परन्तु जो लोग किसी भी तरह की बिमारी से ग्रसित हैं जैसे डाइबेटीस,उच्च-रक्तचाप,दिल की बीमारी और अन्य बिमारिया हैं तो फलों के चयन से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकी अन्य लोगों को भी फलों के नियमित उपयोग से फायदा मिल सके और सभी एक अच्छा और निरोगी जीवन जी सकें।

स्रोत-
http://jeevanmantrajm.blogspot.com

टिप्पणियाँ